पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की 116वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Indian 24 Circle News
राहुल प्रजापति बने जिलाध्यक्ष, धर्मेन्द्र प्रजापति को मिली महासचिव की जिम्मेदारी
जौनपुर। महाराज दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति जौनपुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रत्नप्पा कुम्भार (प्रजापति) की 116वीं जयंती सोमवार को नगर के रिवर व्यू सभागार में धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, लखनऊ के नेत्र सर्जन डॉ. आर.के. चक्रवर्ती और उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति शामिल रहे।
इस अवसर पर समाज के युवा पत्रकार राहुल प्रजापति को प्रजापति समाज का जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि धर्मेन्द्र प्रजापति को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। समाजजनों ने माल्यार्पण कर दोनों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राहुल प्रजापति ने कहा कि समाज ने जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और कर्मठता से करेंगे।
कार्यक्रम में जनार्दन प्रजापति (प्रमुख दक्ष आर्मी), डॉ. महेन्द्र प्रजापति (जिला मंत्री भाजपा जौनपुर), अरुण प्रजापति (जिला सचिव सपा), पवन प्रजापति, मोहित प्रजापति (छात्र नेता, टीडी कॉलेज), मोहन लाल प्रजापति, राम पलट प्रजापति, विजय प्रजापति, सुशील प्रजापति, अनिल प्रजापति सभासद समेत बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।


