थानाध्यक्ष पर महिला ने लगाया पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कराने का आरोप
Indian 24 Circle News
जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र के कजगांव निवासी एक महिला ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह विपक्षी को उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कराने में मदद कर रहे हैं। पीड़िता ज्ञान्ती देवी पत्नी मोतीलाल ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में ज्ञान्ती देवी ने आरोप लगाया कि 26 जून को थानाध्यक्ष जफराबाद पुलिस बल के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और गालियां देते हुए घर के पुरुषों और महिलाओं को जबरन थाने ले गए। वहां सभी को घंटों बैठाने के बाद शांति भंग की आशंका दिखाकर चालान कर दिया गया।
महिला का कहना है कि इस बीच विपक्षी पक्ष के फकरू आदि ने उनकी जमीन पर दीवार खड़ी कर दी, जबकि वह भूमि विवाद दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से विपक्षी पक्ष को कब्जा दिलवाया जा रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |


