दहेज में कार की मांग पर टली बारात, लड़के पक्ष के 6 नामजद व 11 अज्ञात पर केस दर्ज Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

दहेज में कार की मांग पर टली बारात, लड़के पक्ष के 6 नामजद व 11 अज्ञात पर केस दर्ज

Indian 24 Circle News 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने दहेज में कार ना मिलने के कारण बारात ना लाने के मामले में महिलाओं समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बक्सा थाना क्षेत्र के शंभूगंज निवासी शलीम अहमद पुत्र स्वर्गीय शेख बनारसी ने अपनी पुत्री का विवाह कोदई चौकी मकान नंबर सी के 26 पत्थर वाली गली जनपद वाराणसी कबीरपुर वजीर पुत्र अब्दुल माजीद के साथ तय किया था। जिसमें ₹300000 नगद सोने की चेन तथा कपड़े का ₹25000 दिया था। 21 जून को रात्रि में बारात आना तय हुआ था जिसमें 50 बाराती की बात हुई थी। शादी करने के लिए वी-मार्ट के पास मैरिज हाल अकबर पैलेस में बारात आने वाली। जिसमें 300 लोगों के खाने आदि तीन सौ लोगों की व्यवस्था की गई थी। लगभग 11:00 बजे रात को दूल्हे की मां भाभी बहन समेत लोग आए।पूछे जाने पर दूल्हे की मां ने बताया की बारात अभी पीछे है। रात्रि लगभग 3:00 बजे तक जब बारात नहीं आई तो दूल्हे की मां ने कहां की लड़का दहेज में क्रेटा गाड़ी और नगदी मांग रहा है। इस तरह से लड़की पक्ष के लोगों की सारी की सारी तैयारी पर पानी फिर गया। पुलिस ने इस संबंध में लड़के पक्ष वालों के छः नामजद 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!