थाना सरायख्वाजा पुलिस ने वाछिंत अभियुक्तों को किया गिरफ्तार Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

थाना सरायख्वाजा पुलिस ने वाछिंत अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Indian 24 Circle News 


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा-निर्देशों के तहत अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरायख्वाजा पुलिस ने चार वाछिंत अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।

थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 508/2024 के तहत पंजीकृत धारा 70(1), 131, 352 BNS में वाछिंत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. अतुल कुमार (पुत्र छोटेलाल) निवासी ग्राम बबरखा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर, उम्र लगभग 29 वर्ष।

  2. संदीप कुमार गौतम (पुत्र अमर बहादुर गौतम) निवासी ग्राम बबरखा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर, उम्र लगभग 23 वर्ष।

  3. अरविन्द कुमार गौतम (पुत्र फिरतू गौतम) निवासी ग्राम बबरखा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष।

  4. दिनेश कुमार (पुत्र राम नरेश गौतम) निवासी ग्राम बबरखा, थाना सरायख्वाजा, जौनपुर, उम्र 39 वर्ष।

पुलिस टीम ने 5 अप्रैल 2025 को इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल मनीष चौहान, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, और कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल थे।

इस सफल अभियान से थाना सरायख्वाजा पुलिस की तत्परता और अभियुक्तों के खिलाफ किए गए कड़ी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

विज्ञापन



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!