मनबढ़ों ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फेंके ईंट-पत्थर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

मनबढ़ों ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फेंके ईंट-पत्थर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Indian 24 Circle News 

जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हरिबन्धनपुर गांव में बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के मकान पर ईंट-पत्थर फेंककर सनसनी फैला दी। घटना के समय मकान में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मनोरमा सिंह अपने पति के साथ मौजूद थीं। अचानक हुए इस हमले से वे दहशत में आ गईं और तत्काल इसकी सूचना लाइनबाजार थाना पुलिस को दी।

मनोरमा सिंह ने थाने में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात युवकों ने उनके मकान के दूसरे तल पर ईंट-पत्थर फेंके। रात में हुई तेज आवाजों से वह घबरा गईं। सुबह जब उन्होंने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें चार लोग मुंह पर गमछा बांधे दिखाई दिए, जो मकान पर पथराव करते नजर आए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

लाइनबाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!