गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, जफराबाद पुलिस ने 09 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Indian 24 Circle News
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जफराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जफराबाद क्षेत्र के ग्राम इमलो पाण्डेय पट्टी में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जफराबाद के नेतृत्व में उ0नि0 संजय कुमार एवं हो0गा0 संजय चौबे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज (22 वर्ष), राहुल (24 वर्ष), किशनलाल (34 वर्ष), खुशबू (30 वर्ष), मनीष (27 वर्ष), छोटेलाल (49 वर्ष), प्रमोद विन्द (37 वर्ष), शनि (25 वर्ष) एवं मदन विन्द (22 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी या तो कादीपुर या इमलो पाण्डेय पट्टी थाना जफराबाद क्षेत्र के निवासी हैं। इन सभी को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम की तत्परता और सक्रियता से एक संभावित बड़ा विवाद टल गया और शांति व्यवस्था बहाल रही। जफराबाद पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


