सनबीम स्कूल के शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

सनबीम स्कूल के शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Indian 24 Circle News

जौनपुर। जनपद जौनपुर के थाना बक्शा क्षेत्र में सनबीम विद्यालय के शिक्षक के साथ हुए जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 मार्च 2025 को सनबीम विद्यालय के शिक्षक के साथ तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट की थी, जिसमें शिक्षक को गंभीर चोटें आई थीं। इस घटना को लेकर थाना बक्शा में मुकदमा अपराध संख्या 67/2025 धारा 191(2), 191(3), 61(2), 109, 110 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह द्वारा की जा रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना बक्शा पुलिस ने 18 मार्च 2025 को सुबह 11:50 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी की बेंतें और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. प्रतीक सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी चुरावनपुर, थाना बक्शा, जौनपुर
  2. सन्तोष यादव पुत्र स्व. फौजदार यादव निवासी बनगांव भूमिहार, थाना बदलापुर, जौनपुर
  3. शिवम सिंह पुत्र पप्पू सिंह उर्फ अरुण सिंह निवासी कोल्हनामऊ, थाना बक्शा, जौनपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:

  1. विक्रम लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष बक्शा, जौनपुर
  2. हेड कांस्टेबल कृष्ण मुरारी यादव
  3. हेड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार
  4. हेड कांस्टेबल उमेश यादव
  5. कांस्टेबल अमरजीत यादव

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!