होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने प्रसाद चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान। Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने प्रसाद चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान।

Indian 24 Circle News 


अवैध शराब की जांच करने हेतु चार पहिया वाहनों की डिग्गी की की गई जांच, 19 वाहनों का किया गया चालान। 


गौराबादशाहपुर। जौनपुर आजमगढ़ हाईवे के प्रसाद तिराहे पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने अवैध शराब की जाँच के लिए डेढ़ घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चला कर 19 वाहन चालकों का चालान किया।

बता दे कि मंगलवार को दोपहर में 2:00 बजे के करीब थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव अपने हमराहियों के साथ जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे स्थित प्रसाद तिराहे पर पहुंच गए, इस दौरान उन्होंने सड़क से गुजर रहे लगभग 30 कार चालकों को रोककर अवैध शराब रखने के संदेह में पीछे के डिग्गी की तलाशी ली, वहीं 12 बाइक और 7 कार सहित कुल 19 वाहनों का थानाध्यक्ष ने इंश्योरेंस, डीएल ना रहने सहित कागजों के अभाव में ई चालान किया। वाहन चेकिंग के दौरान कई कार चालक रास्ता बदलकर निकलते हुए नजर आए। यह चेकिंग अभियान पुलिस द्वारा लगभग डेढ़ घंटे तक चलाया गया। 

इस वाहन चेकिंग अभियान के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि होली के त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री एवं प्रयोग के रोक को लेकर उक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि किसी भी कार में अवैध शराब नहीं मिले हैं, लेकिन डीएल, इंश्योरेंस व कागजों के अभाव में 12 बाइक व 7 कार समेत कुल 19 वाहनों का ई-चालान किया गया है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!