जिला सहकारी बैंक में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

जिला सहकारी बैंक में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित

Indian 24 Circle News


जौनपुर। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रधान कार्यालय, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, जौनपुर द्वारा जिले के दोनों नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अतिथियों का गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके उपरांत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष कुँवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते जिला सहकारी बैंक लिमिटेड निरंतर प्रगति कर रहा है, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आज बड़ी संख्या में व्यापारी एवं किसान बैंक से ऋण प्राप्त कर रहे हैं, वहीं जमा और निकासी की प्रक्रिया भी लगातार सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से बैंक आगे भी इसी प्रकार प्रगति करता रहेगा। साथ ही दोनों अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि उनके सहयोग से बैंक और अधिक मजबूत होगा।

मछलीशहर के भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अध्यक्ष कुँवर वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड ने पूरे प्रदेश में जो साख बनाई है, वह काबिले-तारीफ है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण लगातार उपभोक्ता बैंक से जुड़ रहे हैं और योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

वहीं जौनपुर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि वर्तमान में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड जिस तरह से कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। पिछली सरकारों के समय उपभोक्ताओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन भाजपा सरकार के गठन के बाद अलग से बजट उपलब्ध कराकर बैंक को सशक्त बनाया गया है, जिससे सेवाओं में व्यापक सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष कुँवर वीरेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री पीयूष गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव (अपना दल) पप्पू माली, एडवोकेट यजुवेंद्र मिश्रा, डॉ. अंजना सिंह, भाजपा नेत्री अंजना श्रीवास्तव, रंजनी साहू, प्रीति गुप्ता, समर बहादुर सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह (मुन्ना), जितेंद्र यादव, कुँवर रिंकू सिंह, दीपक सिंह मंटो, प्रधान संजय सिंह ब्रह्मानपुर, संतोष सिंह, विनोद सिंह, माध्यमिक शिक्षक नेता रमेश सिंह सहित अनेक विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान SIR विषय पर भी गहन चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे SIR अभियान से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं, ताकि एकजुट होकर एवं सामूहिक प्रयास से इस अभियान को सफल बनाया जा सके।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!