शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाईए Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाईए

Indian 24 Circle News 

थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 15/2026* धारा 69/352/351(3) बीएनएम से संबंधित वांछित अभियुक्त रिशि शुक्ला पुत्र हनुमान प्रसाद शुक्ला, निवासी मानिक चौक रासमण्डल* थाना कोतवाली को मुखबिर खास की सूचना पर भंडारी तिराहा स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताया गया और नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को संबंधित माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, शोषण एवं कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!