उत्तर बिहार के प्रसिद्ध अधिवक्ता बीरेंद्र नारायण सिंह के ब्रह्मभोज में पहुंचे पूर्व राज्यपाल और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश:
Indian 24 Circle News
छपरा, 08 नवंबर। सारण प्रमंडल के वरीय अधिवक्ता सह विधि मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व वीरेन्द्र नारायण सिंह के छपरा शहर के साधनापुरी स्थित घर पर ब्रह्मभोज में नागालैंड और केरल के राज्यपाल रह चुके निखिल कुमार, संयुक्त बिहार (झारखंड) उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश अनंत विजय सिंह, उच्च न्यायालय पटना के पूर्व न्यायधीश दिनेश कुमार सिंह के अलावा दर्जनों उच्च अधिकारियों सहित गणमान्य अतिथियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है। दिवंगत अधिवक्ता बीरेंद्र नारायण सिंह के पुत्र सह ब्रिटेन में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पिता जी ने 93 वर्ष की अवस्था में पटना के निजी आवास में अंतिम सांस ली थी। हालांकि वह लंबे समय से अस्वस्थ होने के कारण वे इलाज़रत थे।
मालूम हो कि सारण जिले के एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित हंसराजपुर गांव निवासी स्व बीरेंद्र नारायण सिंह अपने पीछे 90 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी देवी, बेटा प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार सिंह, पुत्र वधू डॉ अनिता प्रिया और पौत्र डॉ अभिनव सिंह सहित चार पुत्रियों यथा - डॉ अंशु सिंह, डॉ अंजू सिंह, डॉ अल्का सिंह और डॉ आभा सिंह का भरा पूरा परिचार छोड़ गए हैं। जिसमें बड़ी बेटी डॉ अंशु सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री टीएन सिंह की बहू हैं। जबकि दूसरी बेटी डॉ अंजू सिंह जौनपुर (यूपी) के सिंगरामऊ राज घराने की महारानी एवं ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संस्थापिका सह बिहार और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा उत्तर प्रदेश के नेशनल इंटीग्रेटेड फ़ोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविस्ट (निफा) की संरक्षिका है। वहीं तीसरी पुत्री डॉ अल्का सिंह झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनंत विजय सिंह की पत्नी हैं, जबकि चौथी पुत्री डॉ आभा सिंह गुजरात के अहमदाबाद में विभिन्न संस्थानों में परामर्शदात्री है। स्व बीरेंद्र नारायण सिंह के बहनोई सत्येंद्र नारायण सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जबकि बहन किशोरी सिन्हा वैशाली से सांसद रह चुकी है।
इस अवसर पर जगदम महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ ललन सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो डॉ पंकज कुमार, पूर्व विधायक बामेश्वर सिंह, निरसू नारायण सिंह, वरीय अधिवक्ता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, वरीय पत्रकार राकेश कुमार सिंह, लोक अदालत सिवान के सदस्य रमेश कुमार सिंह, दैनिक भास्कर के ब्यूरो अमन कुमार सिंह, धर्मेंद्र रस्तोगी, रूपेश सिंह सहित शहर के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से आए वरीय अधिवक्ता, चिकित्सक, समाजसेवी और शिक्षाप्रेमियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

