मछुआरा समाज के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हो रहे प्रयास - डा. संजय निषाद Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

मछुआरा समाज के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हो रहे प्रयास - डा. संजय निषाद

Indian 24 Circle News


कैम्प लगाकर शासन की योजनाओें से किया जाए आच्छादित

जौनपुर। कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय निषाद ने निरीक्षण भवन लोनिवि में समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने मत्स्य अधिकारी से शासन के द्वारा संचालित संबंधित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के संदर्भ में जानकारी लेते हुए उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के लाभों से संतृप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्य का साथ प्रतिशत निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान कैंप लगाकर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए और पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करने लाभ दिया जाए और महिलाओं को भी लाभकारी योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया।

विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिले, इसके लिए बैंकों से संपर्क कर उनके स्वीकृति की कार्यवाही करायी जाए साथ ही मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए और इससे मत्स्य पालकों और मछुआरों को लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने मत्स्य पलकों को ट्रेनिंग और उनका बीमा भी कराए जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मत्स्य अधिकारी शाहिद जमाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री, मत्स्य विभाग, उ.प्र. डा. संजय निषाद के द्वारा निरीक्षण भवन लो.नि.वि. में प्रेस वार्ता के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री के द्वारा मछुआ समाज के लोगों की जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिनके क्रम में मछुआरों के लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना मुछआ कल्याण कोष से उन्हें जोड़ने का काम किया जा रहा है, किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दे रहा है रहे उन्हें प्रशिक्षित कर उनके स्किल को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है और सभी पात्रो को संतृप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि ऐसे मत्स्य पालक जिनके आयुष्मान कार्ड अभी नही बने है शीघ्र अति शीघ्र उनके कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिये गये हैं। कैबिनेट मंत्री के द्वारा मत्स्य विभाग के द्वारा मत्स्य पालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!