मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने दी बच्चियों को सुरक्षा की जानकारी
Indian 24 Circle News
जौनपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मिशन जनशक्ति केंद्र की प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी मंगलवार को अपनी टीम के साथ होली चाइल्ड अकैडमी स्कूल पहुँचीं। यहाँ उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा और सरकार की मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें आत्मरक्षा, हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा संबंधी उपयोगी जानकारियाँ दर्ज थीं। उपनिरीक्षक पुष्पा देवी और महिला कांस्टेबलों ने विद्यालय में आयोजित कन्या पूजन एवं डांडिया कार्यक्रम में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में एक महिला पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया है। इसकी जिम्मेदारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी को दी गई है, जहाँ महिलाओं और बच्चियों की समस्याएँ सुनने और उनके समाधान हेतु टीम तैनात की गई है।

