डाॅ. अख्तर हसन रिजवी शिया पी.जी. कॉलेज में 123 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित
Indian 24 Circle News
जौनपुर। शुक्रवार 26 सितम्बर 2025 को डाॅ. अख्तर हसन रिजवी शिया पी.जी. कॉलेज में स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण युवा योजना के अन्तर्गत आयोजित समारोह में 123 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष (उत्तरी मण्डल) सारिका सोनी रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ए.आर.एम. परिवहन निगम, जौनपुर की श्रीमती ममता दुबे मौजूद रहीं। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सादिक रिजवी ने अध्यक्षता की और कार्यक्रम का संचालन श्री तहसीन शहिद ने किया।
समारोह में प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री शमशीर हसन, नोडल अधिकारी डाॅ. संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ. जाकिर हुसैन, एल.पी. मौर्य, ज्ञानेंदु चतुर्वेदी, अर्चना सिंह, तसनीम फात्मा, शादाब हैदर, ऋषि यादव, फैजान रजा और राजा अब्बास भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डाॅ. रिजवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को तकनीकी साधनों का सकारात्मक उपयोग कर अपने भविष्य को संवारने का संदेश दिया।

