महराजगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 अभियुक्त गिरफ्तार Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

महराजगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

Indian 24 Circle News 

जौनपुर, 22 जून 2024
जनपद जौनपुर के महराजगंज थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के प्रयास में लिप्त पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई, जहां उ0नि0 मुरलीधर व उनकी टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम केवटली में दबिश देकर यह गिरफ्तारी की।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केवटली निवासी राकेश सिंह की शिकायत पर थाना महराजगंज में मुकदमा अपराध संख्या 107/25, धारा 299/196 बीएनएस व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें प्रमुख रूप से पास्टर गुलाब चन्द्र (निवासी ग्राम केवटली, महराजगंज) शामिल हैं। अन्य अभियुक्तों में सदीप कुमार (तरसाव, थाना सुजानगंज), राम अनुज (इंग्लिशिया, थाना मछलीशहर), राजेश कुमार (ग्राम केवटली) और सुनील कुमार (पराही, थाना मछलीशहर) शामिल हैं।

बरामद सामग्री:
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में ईसाई धर्म प्रचार से जुड़ा साहित्य भी बरामद किया है। इसमें 10 अदद बाइबल, 19 पॉकेट बुक्स, 74 अन्य धार्मिक पुस्तकें तथा 124 फोटो सहित एक एल्बम शामिल हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  • उ0नि0 मुरलीधर, थाना महराजगंज

  • हे0का0 मनोज गौड़

  • का0 आस्तुक यादव

  • का0 रोहित सिंह

  • विकास कुमार

पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के प्रयासों पर अंकुश लगने की संभावना है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!