जफराबाद पुलिस ने 13 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दो अलग-अलग विवादों में आमदा फसाद की मिली सूचना
Indian 24 Circle News
जौनपुर, 22 मई।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत थाना जफराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुर एवं ग्राम हौज में दो अलग-अलग विवादों में आमदा फसाद की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (नगर) देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 धनुषधारी पाण्डेय व उ0नि0 मनोज कुमार राय अपनी टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
पहला मामला ग्राम गद्दीपुर का है, जहां पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों — बसंतलाल शर्मा और पप्पू शर्मा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला आमदा फसाद तक पहुंच गया। वहीं दूसरा मामला ग्राम हौज का है, जहां पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों — शनि कुमार चौहान और मनोज चौहान — में कहासुनी के बाद गंभीर तनाव उत्पन्न हो गया। दोनों मामलों में शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्षों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची निम्नलिखित है:
-
शनि कुमार चौहान
-
सुधा चौहान
-
धर्मा देवी
-
संजू चौहान
-
मनोज चौहान
-
रीना देवी
-
शिवा चौहान
-
विशाल चौहान
-
बसंतलाल शर्मा
-
शुभम शर्मा
-
पप्पू शर्मा
-
नितिन शर्मा
-
रविश शर्मा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
-
उ0नि0 धनुषधारी पाण्डेय
-
उ0नि0 मनोज कुमार राय
-
हे0का0 जितेन्द्र सिंह यादव
-
हे0का0 विक्रम सिंह रघुवंशी
-
हे0का0 अमित कुमार
-
का0 दीपक दीक्षित
-
म0का0 उपासना सिंह
-
म0का0 प्रज्ञा सिंह
-
म0का0 सीमा गुप्ता
थाना जफराबाद पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से पहले ही उसे रोका जा सका। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]() |
| विज्ञापन |


