जौनपुर महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

जौनपुर महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Indian 24 Circle News " Imran Abbas 

10 से 12 मार्च तक शाही किला में भव्य आयोजन

जौनपुर। जनपद में आयोजित होने वाले जौनपुर महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह भव्य तीन दिवसीय महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक शाही किला में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे और सामूहिक विवाह योजना के तहत 1001 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम

10 मार्च को अपराह्न 4:00 बजे महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों के परिजनों, खिलाड़ियों एवं विशिष्ट लोगों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

11 मार्च को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें भोजपुरी कलाकारों की विशेष प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी।

12 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामूहिक विवाह योजना के तहत 1001 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि यह महोत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी रामअक्षयबर चौहान, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

जनपदवासियों में उत्साह

जौनपुर महोत्सव को लेकर जनपदवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह महोत्सव जौनपुर की संस्कृति, कला, साहित्य और परंपरा का अद्भुत संगम होगा। प्रशासन ने महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!