उत्तर प्रदेश के बजट पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जताई खुशी Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

उत्तर प्रदेश के बजट पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जताई खुशी

Indian 24 Circle News 


जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश के आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक है, जिससे राज्य की आर्थिक वृद्धि को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस बजट के माध्यम से प्रदेश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है। इस बजट में अवस्थापना विकास के लिए 22 प्रतिशत, शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत, कृषि और सम्बद्ध सेवाओं के लिए 11 प्रतिशत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 6 प्रतिशत, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लिए 4 प्रतिशत संसाधन आवंटित किए गए हैं।

बजट का 20.5 प्रतिशत पूंजीगत परिव्यय में रखा गया है, जिससे प्रदेश के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी। सड़क निर्माण, परिवहन व्यवस्था, औद्योगिक विस्तार और निवेश को आकर्षित करने जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने 13 प्रतिशत बजट आवंटित किया है। इसके तहत प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासेस स्थापित करने, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासेस शुरू करने की योजनाएं प्रस्तावित हैं।

तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी' की स्थापना की जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश तकनीकी हब बनने की दिशा में अग्रसर होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने इस बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!