लॉकेट छिनैती के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
Indian 24 Circle News
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 34/25 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रमोद कुमार सेठ, पुत्र माता प्रसाद सेठ, निवासी घमहापुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी को पुलिस ने शाही पुल, जनपद जौनपुर के पास से दिनांक 05 फरवरी 2025 को रात्रि 21:38 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना हुआ पीली धातु का लॉकेट भी बरामद किया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र
- उपनिरीक्षक गोविंद मौर्य
- हेड कांस्टेबल परमात्मा सिंह
- हेड कांस्टेबल कमलेश प्रसाद सैनी
- हेड कांस्टेबल नीरज कुमार सिंह
पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं जनता ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

