कोतवाली पुलिस ने जमीन विवाद खूनी संघर्ष मे 15 आरोपी को किया गिरफ्तार
Indian 24 Circle News ( जिला संवादाता )
जौनपुर जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला अहमद खां मंडी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। शनिवार को बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट और झगड़ा शुरू हो गया।
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना...
सूचना मिलने पर पीआरवी और थाना कोतवाली की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष आपस में झगड़े पर उतारू थे और स्थिति गंभीर होती जा रही थी। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया और विवाद को शांत कराया।
पहले पक्ष की ओर से शोभनाथ यादव ने लिखित शिकायत दी, जिस पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला संख्या 11/2025 धारा 191(2), 109, 115(2), 324(4) बीएनएस के तहत 12 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर मामला संख्या 12/2025 धारा 191(2), 109, 352 बीएनएस के तहत 20-25 अज्ञात लोगों सहित कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पहले पक्ष के आरोपी
1. मनोज यादव
2. प्रज्ज्वलित यादव
3. दिव्याश यादव
4. अंकित यादव
5. आदर्श यादव
6. विपिन कुमार
7. प्रवीण कुमार यादव
8. आशुतोष यादव
दूसरे पक्ष के आरोपी...
1. शोभनाथ यादव
2. जितेंद्र यादव
3. शेरू यादव उर्फ शमशेर
4. विकास यादव
5. प्रदीप यादव
6. बंटी यादव
7. अमन यादव
पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई...
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, निरीक्षक महमूद आलम अंसारी, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की तत्परता और कुशलता के कारण विवाद बड़ा रूप लेने से पहले ही थम गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद को लेकर कानून अपने हाथ में न लें और समस्या के समाधान के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा लें।

