100 वर्ष पुरानी मंदिर में फिर से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

100 वर्ष पुरानी मंदिर में फिर से स्थापित हुई गणेश प्रतिमा 

Indian 24 Circle News

जौनपुर। नगर क्षेत्र के बेगमगंज चुंगी के पास स्थित लगभग 100 वर्ष पुरानी मंदिर में गणेश भगवान की नई संगमरमर की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर के जर्जर होने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों ने इसे फिर से मरम्मत करवाया और शनिवार को विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की। यह आयोजन नगर महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा के आनंद कुमार जायसवाल के सौजन्य से हुआ।  

इस अवसर पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित संजय मिश्रा, गोविंद मिश्रा, नीरज शुक्ला, शिवांशु पांडे, और दीपक मिश्रा ने धार्मिक विधि-विधान का संचालन किया। पूजा के पश्चात क्षेत्रवासियों ने गणेश प्रतिमा का भव्य जुलूस निकाला, जिसमें डीजे, ढोल-ताशों और भक्तिमय वातावरण के साथ भगवान गणेश की शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराई गई।  

मंदिर में प्रतिमा स्थापना का कार्य राम जी जायसवाल द्वारा संपन्न किया गया। इस शुभ अवसर पर करंजकला ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव 'मम्मन' ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की।  

इस धार्मिक आयोजन में संतलाल गुप्ता, विकास जायसवाल, राजेश सोनकर, सोनू जायसवाल, आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

( संवाददाता, जौनपुर )


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!