रास्ते के विवाद में मारपीट चार लोग घायल Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

रास्ते के विवाद में मारपीट चार लोग घायल 

Indian 24 Circle News 

एक की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर 


चार के विरूद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज दो गिरफ्तार 

शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत शेखवलिया गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट के मामले में एक ही पक्ष से दो महिलाएं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

क्षेत्र के शेखवलिया गांव में मंगलवार की रात आने जाने को लेकर रास्ते के विवाद में कहासुनी के दौरान राम अशीष यादव को पड़ोसियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मौके पर बचाने पहुंचे वीरेंद्र यादव, कविता यादव सुशीला यादव को भी लाठी डंडे से पीटकर कर लहूलुहान कर दिया। मौके मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दे घायलों को आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राम आशीष यादव की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित विपिन यादव, सचिन यादव, शिवम यादव पुत्रगण दिनेश यादव,व अखिलेश यादव पुत्र रामनाथ के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी।कि गुरुवार को मुकदमे में वांछित शिवम यादव,व सत्यम यादव पुत्रगण दिनेश यादव को गिरफ्तार कर कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडे ने चालान भेज दिया।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!