पंजतनी कमेटी की सालाना मजलिस व जुलूस 15 फरवरी को
Indian 24 Circle News
कदम रसूल छोटी लाइन इमामबारगाह में होगा आयोजन
जौनपुर। पंजतनी कमेटी द्वारा कदम रसूल छोटी लाइन इमामबाड़े भंडारी रेलवे स्टेशन के पीछे 15 फरवरी रविवार को 28वें सालाना मजलिसे अज़ा व जुलूस निकाला जायेगा। मजलिस में सोजखानी सुबह दस बजे से सैयद गौहर अली जैदी व उनके हमनवा व जबकि पेशखानी डॉ शोहरत,हसन फतेहपुरी, डॉ मोहम्मद मेंहदी आज़मी,वसी जौनपुरी,ऐबाद, खुमैनी आफाकी ,ज़मीर व मेहंदी ज़ैदी जौंनपुरी करेंगे। निजामत बेलाल हसनैन व मौलाना शेख हसन जाफर करेगें। मजलिस को खेताब करेगें मौला अजादार हुसैन मुजफ्फरनगर, मौलान डॉ बाक़र मेंहदी मौलाना सैयद नामदार हुसैन दिल्ली, मौलाना इब्ने हसन साहब दिल्ली खेताब करेंगे। मजलिस के बाद शाम को शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह का जुलूस निकाला जायेगा जिसके हमराह अंजुमन शम्शीरे हैदरी नौहाखानी व सीनाजनी करेगी।

