पूज्य स्व. निधि नारायण पाण्डेय जी की पुण्यतिथि पर वृद्धों को भोजन एवं च्यवनप्राश का वितरण Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

पूज्य स्व. निधि नारायण पाण्डेय जी की पुण्यतिथि पर वृद्धों को भोजन एवं च्यवनप्राश का वितरण

Indian 24 Circle News

जौनपुर।पूज्य पिता स्वर्गीय निधि नारायण पाण्डेय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, दिनांक 09 जनवरी 2026 को एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धा आश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों को ससम्मान भोजन कराया गया तथा स्वास्थ्यवर्धक च्यवनप्राश का वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सौरभ सिंह लल्लू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धा आश्रम परिसर एवं अमरावती चौराहे पर स्व. निधि नारायण पाण्डेय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद वृद्धजनों की सेवा कर दिवंगत आत्मा की स्मृति को सजीव रखना रहा।

इस नेक पहल के लिए जनपदवासियों ने रजनीकान्त मिश्रा उर्फ बबलू एवं रवि प्रकाश पाण्डेय (चेयरमैन, अमरावती ग्रुप) के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की।

कार्यक्रम में समाजसेवी सौरभ सिंह लल्लू के साथ रौनक सिंह, अर्पित सिंह, हर्षित सिंह, निशांत विक्रम सिंह, समर्थ सिंह, अमित सिंह (बंटी), निशान्त सिंह (सिब्बू), राजवर्धन सिंह, ऋषि सिंह राजा, अंजनेय सिंह, डॉ. रायसाहब सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने इस प्रकार के सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!