कुर्की आदेश किसी और का, पुलिस उठा ले गई किसी और की फसल Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

कुर्की आदेश किसी और का, पुलिस उठा ले गई किसी और की फसल

Indian 24 Circle News 

जौनपुर। पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां कुर्की की कार्रवाई में प्रशासन ने भारी चूक की। जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेव गांव में जिन आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होनी थी, उनकी जगह पुलिस ने निर्दोष किसान की फसल उठा ली। इससे पीड़ित किसान को मानसिक और सामाजिक क्षति पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरेव गांव निवासी वयोवृद्ध किसान ओम प्रकाश सिंह पार्किसन्स जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उन्होंने अपनी आराजी संख्या 1334 और 1430 में गेहूं की फसल बोई थी। 31 मार्च को जब वे हार्वेस्टर से फसल कटवा रहे थे, तभी जलालपुर थाने से उपनिरीक्षक हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और कटाई को रोक दिया। पुलिस ने यह कहते हुए पूरी कटी हुई फसल ट्रैक्टर पर लदवाकर थाने भिजवा दी कि यह रकबा कुर्की के आदेश में शामिल है।

पीड़ित किसान ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि कुर्की आदेश शरद कुमार और शिशिर कुमार के खिलाफ था, जिनकी आराजी अलग थी। उनकी भूमि का इनसे कोई संबंध नहीं था, बावजूद इसके पुलिस ने उनकी फसल जब्त कर ली। किसान ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित का आरोप है कि बिना वैधानिक आधार के उसकी फसल को कुर्क किया गया, जिससे उसे न केवल मानसिक आघात पहुंचा, बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई। बीमारी से ग्रसित होने के कारण यह घटना उनके जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गलती को सुधारने के लिए क्या कदम उठाता है और पीड़ित किसान को न्याय मिलता है या नहीं।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!