ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं
Indian 24 Circle News
![]() |
| फ़ाइल फोटो " विनय कुमार सिंह |
जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव निवासी विनय कुमार सिंह (32 वर्ष) पुत्र हेमन्त सिंह की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा बीती रात करीब 10 बजे थानागद्दी चौराहे के पास हुआ जब विनय अपने मित्र सर्वेश सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, विनय और सर्वेश किसी काम से थानागद्दी गए हुए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में थानागद्दी चौराहे के पास विनय का किसी का फोन आया। उन्होंने बाइक रोककर फोन पर बात करना शुरू किया। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक की पिछले चक्के की चपेट में आकर विनय गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना स्थल पर ही विनय की मौत हो गई जबकि उनके मित्र सर्वेश सिंह बाल-बाल बच गए। सर्वेश ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और विनय को जौनपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ट्रक और चालक की पहचान करने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनय कुमार सिंह दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे और वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। 18 अप्रैल को उनकी छोटी बहन की शादी थी, जिसके सिलसिले में वह घर आए थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



