पुरानी रंजिश में हत्या के प्रयास के मामले में थाना जलालपुर पुलिस ने सात अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
– रिपोर्ट: जौनपुर ब्यूरो
जौनपुर: जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जलालपुर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम रेहटी बनपुरवा में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 13 मार्च 2025 को ग्राम रेहटी बनपुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस घटना में सुवाष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 79/2025 के तहत धारा 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 109, 125, 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
पुलिस ने इस मामले में सात नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है:
- अच्छेलाल सरोज पुत्र राजाराम सरोज
- प्रदीप पुत्र पारस सरोज
- नन्हें सरोज पुत्र पारस सरोज
- विनोद सरोज पुत्र सोहन सरोज
- सत्यम सरोज पुत्र अच्छेलाल सरोज
- सुभम सरोज पुत्र अच्छेलाल सरोज
- मुन्ना सरोज पुत्र राजाराम सरोज
ये सभी अभियुक्त ग्राम रेहटी बनपुरवा, थाना जलालपुर, जौनपुर के निवासी हैं।
आप्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बनपुरवा रेहटी में छापेमारी कर इन सातों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक विनित राय, थाना जलालपुर
- उप-निरीक्षक विश्वनाथ सिंह, थाना जलालपुर
- उप-निरीक्षक अभिमन्यु राय, थाना जलालपुर
- हेड कांस्टेबल माधव यादव, थाना जलालपुर
- हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, थाना जलालपुर
- हेड कांस्टेबल बबूल यादव, थाना जलालपुर
पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप
जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस के अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

