औचक निरीक्षण में सख्त दिखे एसएसपी, कोतवाली की व्यवस्थाओं का लिया जायजा Indian 24 Circle News

Indian 24 circle news
By -
0

औचक निरीक्षण में सख्त दिखे एसएसपी, कोतवाली की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Indian 24 Circle News 

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने थाना कोतवाली जौनपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। एसएसपी के अचानक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई और अधिकारी-कर्मचारी तत्परता से अभिलेखों व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते नजर आए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्रागार, हवालात, मालखाना तथा थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली और मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विवेचना निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए।

एसएसपी ने यह भी निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाए तथा उसकी सुनवाई संवेदनशीलता के साथ की जाए। आमजन के प्रति शिष्ट व्यवहार और त्वरित कार्रवाई को पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन व जवाबदेही का पाठ पढ़ाया।

थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए उन्होंने इसे निरंतर बनाए रखने पर बल दिया। शस्त्रागार व मालखाने के अभिलेखों का मिलान कर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसएसपी ने टीमवर्क के साथ कार्य कर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!